MP NEWS- संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी, 52 जिला अध्यक्षों का फैसला, 3 पदाधिकारी निष्कासित

भोपाल
। मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। पहले हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई और उसके बाद बताया गया कि मध्य प्रदेश के सभी 52 जिला अध्यक्ष होने हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। जिन तीन पदाधिकारियों (डॉक्टर सुनील यादव, जितेंद्र भदोरिया और अमिताभ चौबे) ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया था, उन्हें निष्कासित कर दिया गया है। 

हड़ताल कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पत्रकारों को बुलाकर कहा कि हम हड़ताल पर हैं और 21 वे दिन भी हड़ताल जारी है। हम नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर आए हैं और किसी भी मौखिक आश्वासन से वापस नहीं जाएंगे। कहा जा रहा है कि कुछ कर्मचारी नेताओं पर कर्मचारियों ने विश्वास किया था, उन्होंने विश्वासघात कर दिया है परंतु उनके किसी भी पत्र से ना तो हड़ताल शुरू हुई थी और ना ही हड़ताल खत्म होती है। 

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए हड़ताल जारी रखने का मैसेज दिया जा रहा है। हड़ताली कर्मचारी अपने फोटो और वीडियो अपलोड कर रहे हैं। बताया गया है कि आज शाम तक नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया जाएगा। याद दिला दें कि दिनांक 15 दिसंबर 2022 से मध्यप्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मीना शुक्ला ने बयान दिया है कि हड़ताल को स्थगित करने वाले मैसेज के साथ उनका फोटो भी जारी हुआ है। मीना शुक्ला ने बताया कि जब फोटो खींचे जा रहे थे तब उन्हें किसी ने नहीं बताया था कि हड़ताल स्थगित कर दी जाती है। बिना शुक्ला ने कहा कि हम 32000 कर्मचारियों का फैसला लेने का अधिकार 3 पदाधिकारियों को नहीं है। हम सभी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !