भोपाल समाचार डॉट कॉम की खबर का असर- MP BOARD अर्धवार्षिक परीक्षा का समय बदला - MP NEWS

0
भोपाल
। एक बार फिर भोपाल समाचार डॉट कॉम की उपयोगिता प्रमाणित हुई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल से संबंधित सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा का समय बदल दिया गया है। दिनांक 2 जनवरी 2022 को भोपाल समाचार डॉट कॉम ने यह समस्या सरकार तक पहुंचाई थी। 

मध्य प्रदेश- कक्षा 9 से 12 अर्धवार्षिक परीक्षा का नया समय

स्कूल शिक्षा विभाग ने 9वीं से लेकर 12वीं क्लास की परीक्षाओं का समय बदल दिया है। पहली शिफ्ट में पहले सुबह 8 बजे से परीक्षा होनी थी, इसे बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है। दूसरी शिफ्ट में सुबह 11.15 बजे होने वाले एग्जाम का टाइम बढ़ाकर दोपहर 1 बजे कर दिया गया है। 

अचानक छाए कोहरे के कारण पूरे प्रदेश में हाहाकार

दिसंबर के महीने में धूप चटक रही थी और ठंड की संभावना भी नजर नहीं आ रही थी। कैलेंडर बदलते ही मौसम भी बदल गया। अचानक पूरे मध्यप्रदेश में कोहरा छा गया। कुछ इलाकों में तो विजिबिलिटी 25 मीटर तक रह गई थी। ठंडी हवाएं चलने लगी। इसके चलते मध्यप्रदेश में कई सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। केवल ग्वालियर में ठंड से ब्रेन अटैक के कारण 250 लोग अस्पताल में भर्ती हो गए। 28 लोगों की मृत्यु हो गई। जबलपुर में 4 महीने की नवजात कन्या की ठंड से मृत्यु हो गई। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!