MP BJP NEWS- दिल्ली में नड्डा के बाद एमपी में वीडी को एक्सटेंशन मिलेगा या नहीं

Updesh Awasthee
भोपाल
। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दिल्ली मीटिंग में जेपी नड्डा को एक्सटेंशन दे दिया गया। उनका कार्यकाल 17 महीने बढ़ा दिया गया है इसी के साथ मध्यप्रदेश में हलचल शुरू हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए दावेदार भी सामने आने लगे हैं। प्रख्यात पत्रकार श्री राजेश शर्मा का मानना है कि डॉक्टर सुमेर सिंह, राजेंद्र शुक्ला या लाल सिंह आर्य में से किसी एक की लॉटरी लग सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल कब खत्म होगा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल दिनांक 20 जनवरी 2023 को खत्म हो रहा था। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें 17 महीने का एक्सटेंशन देने का फैसला किया। अब अगले साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव जेपी नड्डा की लीडरशिप में होंगे। चुनावी राज्यों में एक नाम मध्यप्रदेश का भी है। यहां भी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल। फरवरी में समाप्त होने जा रहा है। 

वीडी शर्मा यहां रहें या वहां- पावर में रहेंगे

राजनीति के कुछ विद्वानों का मानना है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार और भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान का प्रथम चरण प्रारंभ हो चुका है। ऐसी स्थिति में लीडरशिप चेंज नहीं की जा सकती और फिर सीएम शिवराज सिंह चौहान को भी कोई कष्ट नहीं है। संगठन को सिर दर्द देने वाले एलिमेंट्स को ठीक करने का काम शर्मा जी को बड़ा अच्छा आता है। बात बिगड़ जाए तो शिवराज संभाल लेते हैं। इसलिए विष्णु दत्त शर्मा को लोकसभा चुनाव तक के लिए एक्सटेंशन मिलने की संभावना बहुत ज्यादा है। इन केस ऑफ़ बिल्ली के भाग से छींका फूट गया तब भी विष्णु दत्त शर्मा पावर में रहेंगे क्योंकि केंद्रीय कार्यकारिणी में उनकी काफी उपयोगिता है। 

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!