ठंड में ठंडा खाना खाने से क्या प्रॉब्लम है, गर्म खाना अच्छा क्यों लगता है- GK Today

वैसे कुछ तो सर्दी के दिनों में कुछ लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं परंतु अपन यहां ठंडा खाना यानि फूड्स (लंच और डिनर) की बात कर रहे हैं। कहा जाता है कि ठंड के दिनों में ऐसे फूड प्रोडक्ट नहीं खाने चाहिए जो ठंडे होते हैं। दूसरी तरफ सर्दी के मौसम में जब हम गर्म खाना खाते हैं तो वह हमें अपने आप अच्छा लगने लगता है। सवाल यह है कि क्या गर्म खाना खाने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है या फिर इसके अच्छे लगने के पीछे कोई दूसरा रीजन भी है। आइए जानते हैं:- 

Why Should We Eat Hot or Warm-food

एक स्वस्थ मनुष्य के शरीर का तापमान 36.5 से 37 डिग्री सेंटीग्रेड (97.7 से 98.6 डिग्री फेरन्हाईट) होता है और उसके वातावरण का तापमान भी लगभग 20 से 30 डिग्री के बीच ही होता है। जब हम गर्म या गुनगुना खाना खाते हैं तो उसका तापमान भी लगभग इसी बीच होता है। इस खाने को पचाने लिए हमारे आमाशय (Stomach) और हमारी आँतों (Intestine) को बहुत ज्यादा effort नहीं लगाना पड़ता। चूँकि हमारे पाचन तंत्र में उपस्थित एंजाइमस् एक निश्चित तापमान पर ही काम करते हैं, ना उस तापमान से नीचे और ना ही उससे ऊपर। इसी कारण हमें अपने शरीर के अनुकूल टेंपरेचर वाला खाना ही खाना चाहिए जो आसानी से पच जाए।

गर्म खाना खाने के पीछे का वैज्ञानिक कारण 

चूंकि मनुष्य एक गर्म खून वाला (Warm blooded), स्तनपाई (mammal) जीव है,  जिसके रक्त या ब्लड का तापमान स्थिर या नियत रहता है और इन्हें अपने खाने से ही एनर्जी मिलती है। इसलिए हमें उसी तरह का खाना चाहिए खाना, जो हमारे शरीर के तापमान के अनुकूल हो क्योंकि ठंडा या बासा खाना पचने में काफी समय लेता है और जो एनर्जी हमेँ दूसरे कामों के लिए लगानी चाहिए वह खाने को पचाने में लग जाती है।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल पर कुछ स्पेशल भी होता है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !