सारे ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं, क्या सूर्य भी किसी का चक्कर लगाता है, पढ़िए- GK in Hindi

surya kiska chakkar lagata hai

यह तो सभी जानते हैं कि पृथ्वी सहित सभी ग्रह सूर्य का चक्कर लगाते हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि सूर्य भी किसी का चक्कर लगाता है। सवाल यह है कि वह किसका चक्कर लगाता है और एक परिक्रमा पूरी करने में उसे कितना समय लगता है। आइए जानते हैं:- 

सूर्य के घूमने की गति कितनी है

यह एक महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि सूर्य अपनी कक्षा में 8 लाख किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूम रहा है। पृथ्वी सहित तमाम ग्रह उसका चक्कर लगाते हैं परंतु सूर्य अपने स्थान पर स्थिर नहीं होता। वह मिल्की-वे का चक्कर लगा रहा होता है। 8 लाख किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घूमने के बावजूद उसे मिल्की वे का एक चक्कर पूरा करने में 20 करोड़ साल लगते हैं। 

cosmic year क्या है, हिंदी में समझिए

जैसे पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर 365 दिन में पूरा करती है। अपन इसे अपना 1 वर्ष कहते हैं। इसी प्रकार सूर्य मिल्की-वे का चक्कर 20 करोड़ साल में पूरा करता है। इस अवधि को कॉस्मिक ईयर (cosmic year) कहा जाता है  सूर्य आकाशगंगा के केंद्र से 28,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर मिल्की-वे की परिक्रमा करता है इसलिए इतनी गति होने के बावजूद उसे एक परिक्रमा पूरी करने में 20 करोड़ साल लग जाते हैं।जब तक आपने इस जानकारी को पढ़ा तब तक सूर्य 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!