MP NEWS- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रिश्तेदार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त

भोपाल
। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलाधिपति एवं मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा को अगले 5 साल के लिए जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ मिश्रा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के रिश्तेदार बताए जाते हैं। 

डॉ प्रमोद कुमार मिश्रा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विस्तार सेवाओं के निदेशक रह चुके हैं। मूल रूप से आधारताल जबलपुर के रहने वाले हैं। राज्यपाल महोदय ने उनका नियुक्ति पत्र दिनांक 17 नवंबर 2022 को जारी किया है। बताया जाता है कि डॉक्टर मिश्रा के कई रिश्तेदार भारतीय जनता पार्टी के बड़े पदाधिकारी हैं। 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष दोनों की ससुराल जबलपुर 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, दोनों नेताओं की ससुराल जबलपुर में है। दोनों का विवाह एक ही परिवार की बेटियों से हुआ है। पिछले दिनों राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा अपनी ससुराल में बतौर दामाद मेहमान नवाजी करके गए हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!