MP NEWS- कड़ाके की ठंड के कारण जबलपुर में स्कूलों का समय बदला

Updesh Awasthee
जबलपुर
। कड़ाके की ठंड शुरू हो जाने के कारण कलेक्टर द्वारा स्कूलों के समय बदलने की घोषणा कर दी गई है। यह आदेश तत्काल दिनांक 23 नवंबर 2022 से लागू हो गया है एवं आगामी आदेश तक लागू रहेगा। 

जबलपुर कलेक्टर सौरभ सुमन आईएएस द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि, जिले में तापमान में लगातार गिरावट के कारण सर्दी बढ़ गई है जिसके कारण जिले में सुबह की पाली में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को परेशानी आ रही है। अतः उक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सुबह की पाली में संचालित समस्त शासकीय / अशासकीय अनुदान प्राप्त / मान्यता प्राप्त / सी.बी.एस. ई/आई.सी.एस.ई./ प्राथमिक/ माध्यमिक / हाई / हा०सेकेण्डरी शालाओं का संचालन दिनांक 23.11.2022 से आगामी आदेश तक प्रातः 8:30 बजे या उसके पश्चात से किया जावे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यहां ध्यान देना आवश्यक है कि यह आदेश जबलपुर जिले के लिए लागू किया गया है एवं सभी प्रकार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर लागू हो गया है। यह आदेश प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा 12 तक के लिए जारी किया गया है एवं आगामी आदेश तक निरंतर लागू रहेगा।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!