GWALIOR NEWS- एक और लड़की होटल में बलात्कार का शिकार, पढ़िए क्यों हो रहे हैं बार-बार

ग्वालियर
। ग्वालियर शहर के होटलों में लड़कियों के बलात्कार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यह संख्या बहुत अधिक है। ग्वालियर में दर्ज होने वाले कुल मामलों में लगभग 90% ऐसे हैं जिनमें घटनास्थल कोई होटल है। इसी क्रम में एक और लड़की बलात्कार का शिकार हो गई है। 

Coincidence- ग्वालियर में बलात्कार की कहानियां एक जैसी होती है

ग्वालियर जिले के थाना में दर्ज होने वाले बलात्कार के मामलों में कहानी लगभग एक जैसी होती है। सिर्फ फरियादी और आरोपी के नाम बदलते हैं। यह भी बिल्कुल वैसी ही कहानी है। 19 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर अनजान लड़के (अभिषेक जाट) से दोस्ती कर ली। फिर दोनों ने डेटिंग प्लान की। एक पब्लिक प्लेस पर मिले और वहां से एक होटल में चले गए। होटल में लड़के ने फिजिकल रिलेशन बनाया। फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद दोनों होटल से चले गए। घर पहुंचने के बाद लड़की पुलिस थाने पहुंची और बलात्कार का मामला दर्ज कराया। 

खबर का सबक- दोस्ती करो विश्वास नहीं

पुलिस थाने की FIR में कुछ भी लिखा हो लेकिन इस तरह की कहानियों से एक बात स्पष्ट होती है कि एक लड़की ने अनजान लड़की पर विश्वास किया और धोखे का शिकार हुई। इस तरह की घटनाएं पूरे देश में होती हैं परंतु ग्वालियर में इनकी संख्या बहुत ज्यादा है। इस मामले में जागरूकता अभियान की जरूरत है। लड़कियों को यह बात बताना बहुत जरूरी है कि अनजान लड़कों से दोस्ती की जा सकती है परंतु उन पर तुरंत विश्वास नहीं करना चाहिए।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!