GWALIOR NEWS- पुलिसकर्मी के खिलाफ उसी की बहू ने 354 की FIR कराई

ग्वालियर।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक जेल प्रहरी ने अपनी ही बहू पर नीयत खराब की है। पुलिसकर्मी आए दिन उसे अश्लील इशारे करता था। मुरार थाना पुलिस ने इस मामले में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला ससुर, पति व देवर पर दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

बेटे की शादी को सात महीने ही हुए हैं, लेकिन ससुर की नीयत बहू पर खराब हो गई। कुछ दिन पहले रात साढ़े दस बजे जब बहू किचन में काम कर रही थी ताे ससुर आया और पीछे से पकड़कर उसे किस करने लगा। जिस पर बहू ने चांटा मारकर उसे अलग किया।

इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि किसी से कुछ कहा तो हत्या करवा देगा। घटना मुरार के शहीद गेट के पास की है। पीड़ित ने पति को बताया तो उसने विश्वास नहीं किया। विरोध करने पर पति, ससुर व देवर ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद पीड़िता मुरार थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दतिया निवासी एक 22 वर्षीय महिला सविता (बदला हुआ नाम) की शादी अप्रैल 2022 में उपनगर मुरार के शहीद गेट के पास एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक से हुई थी। महिला का ससुर जेल पुलिस में पदस्थ है। शादी के बाद से ही ससुर महिला पर नजर रखता था। कई बार उसके इशारे या बात करने का तरीका ससुर-बहू के बीच संबंध की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए नजर आते थे, लेकिन ससुराल में नई होने के कारण महिला चुप रही। अगस्त के महीने में एक दिन रात साढ़े दस बजे जब बहू किचन में बर्तन धो रही थी तो जेल प्रहरी (ससुर) पीछे से आया और पकड़कर उसे किस करने लगा। जिस पर बहू ने विरोध किया और ससुर को धक्का मारकर चांटा मार दिया। इसके बाद ससुर ने उसे धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो उसे बदनाम कर देगा। शर्म और बदनामी के डर से महिला चुप रही तो ससुर की हरकत बढ़ने लगी।

इसके बाद वह उससे गलत हरकत करने का प्रयास करने लगा तो पीड़िता ने घटना की जानकारी ददिया सास व पति को दी। इसका पता ससुर को चला तो देवर के साथ उसकी मारपीट कर दी। किसी तरह पीड़िता ने अपनी जान बचाई। आरोपी की दहशत के चलते कुछ दिन वह चुप रही। इसके बाद अपने मायके पक्ष को सारी बात बताई।

पीड़ित ने बताया कि छेड़छाड़ और मारपीट की सूचना उसने मायके में परिजन को दी। इसके बाद मायके से परिजन आए और उसे अपने साथ ले गए और पूरी घटना की जानकारी ली और फिर थाने आई। जिसके बाद मुरार थाना पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !