BHOPAL NEWS- बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर ब्लैक मनी की तलाश, आईटी की रेड

Updesh Awasthee
भोपाल
। मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित कारोबारी समूह बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापामार कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश में बंसल ग्रुप की पहचान बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट से है। 

आज की ब्रेकिंग न्यूज़- बंसल के ऑफिस और घर सहित सभी ठिकानों पर तलाश

बताया गया है कि इनकम टैक्स को इंफॉर्मेशन मिली थी कि बंसल ग्रुप द्वारा भारी मात्रा में ब्लैक मनी बना ली है। आईटी डिपार्टमेंट की प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में यह इंफॉर्मेशन सही पाई गई थी। इसके बाद पूरी प्लानिंग के साथ इंदौर के नंबर वाली गाड़ियों में आयकर विभाग की टीम ने बंसल ग्रुप के भोपाल, इंदौर, मंडीदीप और महू सहित कुल 40 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई कर दी। इसी के साथ यह कार्रवाई आज के समाचार की ब्रेकिंग न्यूज़ बन गई। 

BHOPAL NEWS TODAY- बंसल समूह के पास कई सरकारी प्रोजेक्ट

यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि पिछले कुछ दिनों में बंसल समूह को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम बंसल समूह ने किया था। राजधानी भोपाल में अभी भी बंसल समूह के कुछ बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। एजुकेशन से शुरू हुआ बंसल समूह आज मेडिकल, हॉस्पिटल, रियल स्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर में काम कर रहा है। श्री अनिल बंसल और श्री सुनील बंसल पूरे कारोबार को लीड करते हैं। बंसल न्यूज़ नाम का टीवी चैनल भी इन्हीं के द्वारा संचालित किया जाता है। 

बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज का सेकंड फ्लोर सील

आईटी की टीम ने मंडीदीप में बंसल इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकेंड फ्लोर को सील कर दिया है। यहां 2 गाड़ियों से टीम पहुंची और अकाउंट विभाग में दस्तावेज जांचने शुरू किए। महू के सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ इंस्टिट्यूट में करीब 10 अधिकारियों की टीम 2 गाड़ियों से पहुंची और अकाउंट सेक्शन में कार्रवाई शुरू की। 

120 गाड़ियों में भरकर आई है आयकर विभाग की टीम

जिन गाड़ियों में इनकम टैक्स के अधिकारी पहुंचे उनके पीछे रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगे हैं। इन पर रश्मि संग अरविंद लिखा है। प्रदेश के विभन्न शहरों में चल रही छापेमार कार्रवाई में करीब 120 गाड़ियों से अफसर पहुंचे हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!