सरकारी नौकरी- मध्यप्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड, मानचित्रकार, स्टेनो एवं सहायक ग्रेड-3 की भर्ती स्वीकृत- MP GOVT JOBS

Updesh Awasthee
भोपाल
। वन विभाग मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा फॉरेस्ट गार्ड, मानचित्रकार, स्टेनो एवं सहायक ग्रेड-3 की भर्ती हेतु 2,000 से ज्यादा वैकेंसी ओपन करने के लिए स्वीकृति दे दी गई है। वन विभाग प्रशासन द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए जानकारी भेज दी गई है। 

मप्र वन विभाग में भर्ती के लिए कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव प्रेषित

वन विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 21 नवंबर 2022 को स्वीकृति प्रदान की गई एवं दिनांक 23 नवंबर 2022 को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रशासन-2 श्री एचएस मोहंता द्वारा मध्य प्रदेश के सभी मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक एवं वन मंडल अधिकारी को लिखे पत्र में बताया है कि वनरक्षक 1772, सहायक ग्रेड-3 87, स्टेनो टाइपिस्ट-37 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु दिनांक 22 11 2022 को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। 

MP ESB द्वारा जॉब नोटिफिकेशन कब जारी होगा

अब एंप्लाइज सिलेक्शन बोर्ड मध्य प्रदेश द्वारा भर्ती की परीक्षा की संभावित तारीख का निर्धारण करने के बाद जॉब नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। फारेस्ट डिपार्टमेंट के सूत्रों का कहना है कि सन 2022-23 में रिक्रूटमेंट का प्रोसीजर पूरा कर लिया जाएगा। यह सरकारी नौकरी की प्रक्रिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 1 साल में एक लाख सरकारी नौकरियां की घोषणा के तहत शुरू की गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!