15-21 हजार मंथली सैलरी वाले प्राइवेट कर्मचारियों के फायदे की खबर- EPFO employees news

नई दिल्ली।
भारत के प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले ऐसे कर्मचारी जिनकी सैलरी ₹15000 से ₹21000 तक है, के लिए गुड न्यूज़ है। EPFO pay scale को कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत ₹21000 higher pay scale के साथ लिंक किया जा रहा है। इससे उन कर्मचारियों को डबल बेनिफिट होगा जिनकी सैलरी ₹21000 मंथली तक है। 

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन- सेवानिवृत्ति बचत योजना

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा सेवानिवृत्ति बचत योजना (retirement saving scheme) में संशोधन किए जाने की संभावना है क्योंकि कर्मचारी पेंशन स्कीम के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से कहा गया था कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक 2014 से पहले बढ़ी हुई पेंशन कवरेज का ऑप्शन नहीं चुना है उन्हें नवंबर से अगले चार महीने में इससे चुनने का मौका दिया गया है। इससे कर्मचारियों का अधिक पेंशन पाने के लिए अधिक योगदान का रास्ता साफ हो गया है। 

प्राइवेट कर्मचारियों को EPFO का क्या फायदा होता है

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से रिटायरमेंट सेविंग स्कीम के तहत पहले केवल उन कर्मचारियों को संरक्षित किया जाता था जिनकी मंथली सैलेरी ₹6500 तक थी। सन 2014 में इस लिमिट को बढ़ाकर ₹15000 मासिक कर दिया गया था और अब ₹21000 प्रति माह किया जा रहा है। इस योजना के तहत कर्मचारी के वेतन में से 12% राशि काटकर पेंशन स्कीम में जमा कर दी जाती है और इतनी ही राशि कर्मचारी के खाते में है उसकी कंपनी को जमा करनी होती है। यानी कर्मचारी की सेविंग 1 दिन में डबल हो जाती है। इसके बाद EPFO की तरफ से ब्याज मिलता है जो किसी भी बैंक एफडी से ज्यादा होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !