1 करोड़ की शादी 1 साल भी नहीं चल पाई, INDORE-JAIPUR की हाई प्रोफाइल फैमिली का मामला

इंदौर
। हाई प्रोफाइल परिवारों में रिश्ते टूटने का सिलसिला जारी है। इंदौर की एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली ने अपनी लड़की की शादी जयपुर की नामी बिजनेस फैमिली में की थी। रिश्ता सामाजिक रीति रिवाज से हुआ था और शादी में एक करोड़ पर खर्च किए गए थे, लेकिन यह शादी 1 साल भी नहीं चल पाई। जयपुर वालों ने लड़की के खिलाफ और इंदौर वालों ने लड़के के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। 

जयपुर वालों के पास एयर कंडीशन बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी की डीलरशिप है। बड़ा कारोबार चलता है। समाज में प्रतिष्ठा भी है। इंदौर में लड़की वालों का बिजनेस काफी फैला हुआ है। सिर्फ इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी में एक करोड़ पर खर्च किया गया और दूल्हे को 5100000 रुपए नगद दिए गए। दोनों परिवारों की अपनी प्रतिष्ठा है और दोनों परिवारों में पैसे की कोई कमी नहीं है।

लड़की का कहना है कि वह नॉनवेज नहीं खाती। उसकी चाची सास और उसका पति उसे नॉनवेज खाने के लिए पहले दबाव बनाते थे फिर प्रताड़ित करने लगे। कई बार भूखा रहना पड़ता था क्योंकि घर में नॉनवेज के अलावा कुछ नहीं बनता था। पति होटल ले जाता और नॉनवेज ऑर्डर करता। होटल से भी भूखा लौटना पड़ता था। फिर चाची सास प्रताड़ित करने लगी। आरोप लगाती थी कि अपने ससुर पर डोरे डाल रही है। नौकरों से मना कर दिया था। अपने कपड़े भी खुद धोने पड़ते थे।

समाज के माध्यम से शादी हुई थी इसलिए समाज के माध्यम से ही रिश्ता तोड़ने की कोशिश की लेकिन जयपुर वालों ने लड़की के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करा दिया। बदले में लड़की ने भी इंदौर में लड़के वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !