MP NEWS- सागर में 17 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या, रात में झांकी देख कर लौटा था

सागर।
मध्य प्रदेश में सागर जिले के छत्रसाल नगर में 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रविवार रात शहर में माता की झांकियों के दर्शन कर घर लौट रहा था। कॉलोनी में शव पड़ा देख लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार विक्रम पुत्र हरिदास रजक उम्र 17 साल निवासी छत्रसाल नगर रहता था। वह रात करीब एक बजे नवरात्र के दौरान झांकी आदि देखकर लौटा। वह जब सी ब्लाक में नीचे खड़ा था, तभी अज्ञात आरोपित ने उस पर गोली चला दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोली की आवाज सुनकर बाहर आए लोगों ने बताया कि वारदात के वक्त सभी के दरवाजे बंद थे। जब तक हम बाहर निकले तब तक आरोपित वहां से भाग निकला। किसी ने उसका चेहरा नहीं देखा। वहीं पुलिस विक्रम रजक को जिला अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

मोतीनगर थाना प्रभारी गौरव तिवारी का कहना है कि मौके पर एफएसएल की टीम भेजी जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। विक्रम पढ़ाई कर रहा था। वह देर रात झांकी देखकर लौटा था। मृतक के स्वजनों के अलावा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। मामले में पुलिस ने मृतक के दोस्तों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। अब तक हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आ सका है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !