MP NEWS- भारत जोड़ा यात्रा के पोस्टर से दिग्विजय सिंह गायब

भोपाल
। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ा यात्रा के साथ राहुल गांधी 16 दिन रहेंगे। दिग्विजय सिंह इस यात्रा के प्रभारी हैं परंतु पत्रकार आकाश द्विवेदी की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं होगा। लोग जानना चाहते हैं कि दिग्विजय सिंह ने यह बलिदान आत्मा की आवाज पर दिया है या फिर उन्हें बलिदान देने के लिए मजबूर किया गया। 

नवंबर के महीने में भारत जोड़ो यात्रा लेकर राहुल गांधी मध्य प्रदेश आएंगे, 16 दिन तक राहुल गांधी मध्यप्रदेश में रहेंगे, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस यात्रा में जुड़ेंगे। स्वभाविक है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा। इसके रास्ते में होर्डिंग लगाने के लिए कांग्रेसी नेताओं के बीच होड़ लगी हुई है परंतु इस सबमें दिग्विजय सिंह का कहीं कोई फोटो नहीं होगा। 

दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें लिखा है कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर न लगाई जाए। यह अनुसंधान का विषय है कि यह मांग दिग्विजय सिंह ने स्वप्रेरणा से की है या फिर किसी दवाब के चलते सम्मान बचाने के लिए पत्र लिखा गया। ना लिखते तब भी ऑफिशियल बैनर पर दिग्विजय सिंह का फोटो नहीं था। 

वैसे तो दिग्विजय सिंह को राजनीति का पक्का खिलाड़ी कहा जाता है परंतु यहां उल्लेख करना अनिवार्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में जो कुछ भी हुआ, उसने दिग्विजय सिंह की इमेज बदल ली है। इस घटनाक्रम से यह भी स्पष्ट हो गया कि हाईकमान भी दिग्विजय सिंह को पसंद नहीं करते। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !