BHOPAL जिले में ओपीडी के टाइम को लेकर कन्फ्यूजन, CMHO का आदेश अस्पष्ट- NEWS TODAY

भोपाल
। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी सिविल डिस्पेंसरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों में ओपीडी के समय को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति बन गई। 20 सितंबर के आदेश के अनुसार सभी का ओपीडी का समय बदल दिया गया था। सीएमएचओ ने एक नया आदेश जारी किया है जिसमें कुछ डॉक्टरों को ओपीडी का समय बदला गया है। पब्लिक कंफ्यूज है, भोपाल में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का ओपीडी का समय क्या है। 

भोपाल जिले में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत के सभी शासकीय सिविल डिस्पेंसरी / जिला चिकित्सालयों / सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो को नाम जारी आदेश में ओ.पी.डी. का समय प्रातः 09 बजे से 2 बजे एवं शाम 05 बजे से 06 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिसके सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वस्थ्य अधिकारी भोपाल द्वारा एक आदेश क्र /आर.के.एस.//17135  भोपाल दिनांक 20 /09 /2022 को जारी किया था। 

अब पुनः एक अन्य आदेश क्र /यू.पी.एम.यूं./2022 4769 भोपाल  दिनांक 26/10/2022 को जारी किया गया है। जिसमे ओ.पी.डी. का समय प्रातः 09 बजे से 05 बजे तक निर्धारित है। यह आदेश सभी सिविल डिस्पेंसरी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और संजीवनी क्लीनिक के नाम जारी हुआ है। यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उपरोक्त तीनों के अलावा बाकी सब का ओपीडी का टाइम पूर्व के अनुसार रहेगा या नवीन आदेश के अनुसार। 

शायद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रशासनिक पत्र लेखन का अनुभव नहीं है इसलिए उनका आदेश स्पष्ट नहीं है। आदेश स्पष्ट नहीं होने के कारण लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत के सभी शासकीय सिविल डिस्पेंसरी /अंतर्गत के सभी शासकीय सिविल डिस्पेंसरी / स्वास्थ्य केन्द्रो में ओ.पी.डी.के समय को लेकर भ्रम की स्थिति बन जाने से सभी कर्मचारी परेशान हो रहे है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !