दिग्विजय सिंह कांग्रेस इलेक्शन इंपॉर्टेंट न्यूज़ अपडेट- चुनाव नहीं लड़ेंगे, बयान पढ़िए - NEWS TODAY HINDI

नई दिल्ली।
कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म ले चुके दिग्विजय सिंह के सामने आज का दिन काफी चुनौतियों भरा है। जब से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी से मिलने उनके घर पहुंची हैं तब से काफी कुछ बदल गया है। आइए पढ़ते हैं इस चुनाव से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण समाचार:- 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। उल्लेखनीय है कि भोपाल समाचार ने इसकी सटीक खबर और पूर्वानुमान बता दिया था। यह सारा घटनाक्रम सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मुलाकात के बाद से शुरू हुआ है। मध्य प्रदेश में कहा जा रहा है कि जिस प्रकार दिग्विजय सिंह, माधवराव सिंधिया और ज्योतिरादित्य सिंधिया के डिसीजन को लास्ट मिनट में बदलवा देते थे ठीक उसी प्रकार कमलनाथ ने लास्ट मिनट में उनका भाग्य बदल दिया।

कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष का बयान

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि, शशि थरूर, दिग्विजय सिंह और शायद मल्लिकार्जुन खड़गे आकर नामांकन दाखिल करेंगे। यह लाकतांत्रिक प्रक्रिया है और हर 5 साल में होती थी। पहले सह संवेदी उम्मीदवार होता था इसलिए मतदान नहीं होता था। इस बार अधिक लोग नामांकन करना चाहते हैं इसलिए हम (चुनाव के लिए) तैयार हैं। शशि थरूर जी ने 11:25 तक आने के लिए कहा था और दिग्विजय सिंह जी ने 11-11:30 की बीच में नामांकन दाखिल करने के लिए कहा था।

दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस में नई चर्चा

खबर आ रही है कि मल्लिकार्जुन से मिलने के बाद दिग्विजय सिंह केसी वेणुगोपाल से मिलने पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि गांधी परिवार उनके नाम पर 100% सहमत नहीं है। चर्चा है कि दिग्विजय सिंह ने चुनाव का मैदान छोड़ने का संकेत दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मैदान छोड़ने के बाद लग रहा था कि दिग्विजय सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे, परंतु खबर है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं ने सोनिया गांधी तक अपनी बात पहुंचाई। प्रियंका गांधी ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा। फिर सोनिया गांधी प्रियंका गांधी से मिलने गई और उसके बाद दिग्विजय सिंह की निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया खटाई में पड़ गई। 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी शशि थरूर राजघाट पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से पहले सांसद शशि थरूर ने राजघट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) अपना नामांकन दाखिल करेंगे तब मैं उस पर कुछ कह सकुंगा। वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मेरा उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। जब आप किसी दौड़ में हिस्सा लेते हैं तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ दौड़ते हैं। 

शशि थरूर ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया

नई दिल्ली। दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आज पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, मैं दोपहर में (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन) दाखिल करने जा रहा हूं। हम सब एक ही कांग्रेस विचारधारा को साझा करते हैं। हम चाहते हैं कि पार्टी मजबूत हो। ये कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। यह मित्रतापूर्ण मुकाबला होने जा रहा है।

दिग्विजय सिंह सुबह सवेरे मलिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे

इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सुबह सवेरे मलिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे। कल शाम को खबर आ रही थी कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने दिग्विजय सिंह के सामने मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव में उतारने की इच्छा जाहिर की है। उन्हें दिग्विजय सिंह की तुलना में बेहतर विकल्प बताया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !