मध्यप्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया का दूसरा चरण- MP NEWS

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार 1 लाख सरकारी नौकरियों की प्रक्रिया का दूसरा चरण शुरू हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सबसे पहले रिक्त पदों की जानकारी संकलित करने के लिए कहा था। अब भर्ती से पहले मंजूरी के लिए वित्त विभाग में जानकारी भेजी जा रही है। 

MP PEB को रिक्त पदों की जानकारी भेजने के निर्देश- ROJGAR NEWS

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा पत्र क्रमांक 602 दिनांक 14 सितंबर 2022 के माध्यम से सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव एवं सचिव को बताया है कि यदि उनके डिपार्टमेंट में परिपत्र दिनांक 13 अगस्त 2021 के अनुसार 5% से कम रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है तो इसकी जानकारी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को भेजे ताकि भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा सके। 

5% से अधिक रिक्त पदों की जानकारी विभाग को भेजें 

सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र में कहा गया है कि यदि किसी विभाग में 5% से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है तो निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के लिए रिक्त पदों की जानकारी वित्त विभाग को भेजें। वहां से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जानकारी भेजने के लिए 23 सितंबर 2022 लास्ट डेट निर्धारित की गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!