MP EDUCATION स्कूल शिक्षकों के ट्रांसफर का टाइम टेबल घोषित- NEWS TODAY

मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय द्वारा राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति वर्ष 2022 के अंतर्गत ट्रांसफर पॉलिसी के क्रियान्वयन हेतु टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। 

श्री ओएल मंडलोई उपसचिव स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के हस्ताक्षर से जारी पत्र क्रमांक एफ 01-09 / 2022 / 20-1 दिनांक 19 सितंबर 2022 के माध्यम से आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय, संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र, समस्त कलेक्टर, समस्त मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण एवं समस्त जिला शिक्षा अधिकारी, मध्यप्रदेश शासन को बताया गया है कि 

प्रदेश में राज्य संभाग एवं जिला स्तर पर विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों के लिये विभागीय स्थानांतरण नीति समसंख्यक पत्र दिनांक 08/09/2022 द्वारा जारी की गई है। उक्त स्थानांतरण नीति की कंडिका 2.5 में सत्र 2022-23 हेतु स्थानांतरण नीति के क्रियान्वयन हेतु निम्नानुसार समय-सारणी निर्धारित की जाती है।

मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ट्रांसफर का टाइमटेबल 2022

  • एजुकेशन पोर्टल पर रिक्त पदों का सत्यापन- 30 सितंबर 2022
  • ऑनलाइन आवेदन करना- 30 सितंबर से 10 अक्टूबर 2022
  • ऑनलाइन स्थानांतरण आदेश जनरेट करना- 22 अक्टूबर 2022
  • भारमुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने संबंधी समस्त कार्रवाई- 5 नवंबर 2022
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!