चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी- नहाती हुई 60 प्लस छात्राओं का वीडियो वायरल, पढ़िए पूरा मामला इन शॉर्ट- PUNJAB NEWS

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में हॉस्टल में रहने वाली 60 से ज्यादा लड़कियों के उस समय वीडियो बनाए गए जब वह बाथरूम में नहा रही थी। फिर उन्हें वायरल कर दिया गया। वीडियो बनाने का काम एमबीए की एक छात्रा ने किया। उसने पुलिस को बताया कि वह शिमला में रहने वाले एक लड़के के लिए काम कर रही थी। 

कई लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की

शनिवार रात से ही यूनिवर्सिटी में जबरदस्त हंगामा चल रहा है। लड़कियों के पेरेंट्स आ गए हैं। मैनेजमेंट सवालों के जवाब नहीं दे पा रहा है। सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बुलाई गई है। SSP विवेकशील सोनी का कहना है कि इस मामले की आरोपी लड़की और लड़का दोनों रिलेशनशिप में है। समाचार आया था कि वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसके फोटो भी वायरल हुए हैं।

वीडियो बनाने वाली छात्रा के खिलाफ धारा 354(C) का मामला दर्ज

पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरमैन मनीषा गुलाटी का कहना है कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। जिस लड़की ने वीडियो शूट किया उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 354(C) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। (इस अपराध में 3 साल जेल का प्रावधान है।) कड़ी कार्रवाई होगी। अगर ये सब पहले से चल रहा था तो मैं आपको आश्वासन देती हूं कि ये गहन जांच का विषय है और इस मामले पर मेरी नजर रहेगी।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी वीडियो कांड- इन शॉर्ट

  • एमबीए में पढ़ने वाली एक लड़की अपने साथ हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के उस समय वीडियो बनाती थी जब वह बाथरूम में नहा रही होती थी। 
  • इस लड़की ने हॉस्टल की 60 से ज्यादा लड़कियों की वीडियो बनाए। 
  • सभी वीडियो शिमला में रहने वाले एक लड़के के पास भेजे गए। 
  • यह लड़का वीडियो का क्या करता था, स्पष्ट नहीं हुआ है। परंतु कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 
  • पुलिस का कहना है कि शिमला वाला लड़का और एमबीए वाली लड़की रिलेशनशिप में है। 
  • लोगों का कहना है कि नहाती हुई लड़कियों के वीडियो का उपयोग पैसा कमाने के लिए अवैध रूप से किया गया होगा। 
  • समाचार लिखे जाने तक तनाव का लेवल काफी हाई हो चुका था।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!