श्री कृष्ण जन्माष्टमी पूजन के लिए धनिया की पंजीरी बनाने की विधि- Recipe

भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा में पंजीरी का विशेष महत्व और उनके अवतार भगवान श्री कृष्ण की पूजा में धनिया की पंजीरी अनिवार्य है। कुछ सालों पहले तक हर घर में लड़कियां सबसे पहले पंजीरी बनाना सीखतीं थीं, परंतु अब उस उम्र में स्कूल और कोचिंग में पूरा दिन चला जाता है। आइए हम बताते हैं भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय धनिया की पंजीरी कैसे बनाते हैं:- 

Ingredients for Dhaniya ki panjiri

1. पिसा  हुआ धनिया 
2. शुद्ध देसी घी 
3. शक्कर 
4. Dry Fruits
5 तुलसी के पत्ते

Dhaniya ki panjiri ki Recipe

1. सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखकर थोड़ा सा गर्म करें। फिर उसमें आधा  कटोरी धनिया पाउडर डाल दें।
2. अब  गैस को सिम करके उसे चलाते रहें। 
3. जब धनिया थोड़ा गर्म हो जाए तो उसमें घी डाल दें। (मुट्ठी बंधने लगे इतना घी डालें)।
4. फिर थोड़ी देर और सिकने दें और जब सिकने की खुशबू आने लगे, हल्का सा ब्राउन कलर होने लगे तो गैस बंद कर दें।
5.जब सिका हुआ धनिया थोड़ा ठंडा हो जाए तो उसमें जितनी मात्रा में धनिया लिया था, उतनी ही मात्रा में पिसी हुई शक्कर या बूरा मिलाएं और ड्राई फ्रूट, तुलसी के पत्ते जो भी आपको डालना है, डाल दें।
तो लीजिये श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए धनिया की पंजीरी तैयार है।

Special Tip -  छेद वाली चम्मच या झरिया से धनिया को ना चलाएं। वर्ना ये पूरे में फैल जाएगा। इसके लिए कोई फ्लैट चम्मच लें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !