MP NEWS- अपने खून-पसीने की कमाई से तिरंगा खरीदें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

भोपाल
। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश का गौरव और सम्मान है। जान भले ही चली जाए, लेकिन तिरंगे की शान नहीं जानी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान में हम अपने खून-पसीने की कमाई से अपने घर पर फहराने के लिए तिरंगा खरीदें। 

भोपाल में घरों पर फहराने के लिए तिरंगे झंडे का शुल्क निर्धारित

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल की 10 नंबर मार्केट स्थित राग दरबारी परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके अलावा राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर 'राष्ट्रीय ध्वज वितरण केंद्र' का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि यहां से तेरा राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति ₹20 शुल्क देकर राष्ट्रीय ध्वज प्राप्त कर सकता है। 

घरों में तिरंगा के लिए नियम नरम हैं 

कृपया ध्यान दीजिए, यदि आप अपने घर में तिरंगा झंडा फहराते हैं तो इसके लिए कड़े नियमों का पालन नहीं करना पड़ेगा। सूर्यास्त के समय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतारकर नहीं लाना पड़ेगा। सारी रात झंडा लहरा सकता है। झंडे के पुल की लंबाई कि कोई शर्त नहीं है। लोहे के अलावा लकड़ी के डंडे पर भी झंडा फहराया जा सकता है। यह राहत केवल निजी आवास के लिए दी गई है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !