पुराने बकाया बिजली बिल माफ करेंगे, दस लाख सरकारी नौकरियां लाएंगे: अरविंद केजरीवाल - Hindi News

Updesh Awasthee
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रावल, सोमनाथ, गुजरात में कहा कि हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे पास कई लोग बिजली का बिल लेकर आए जिसमें कई खामियां हैं। हमारी अगर सरकार आई तो 31 दिसंबर 2021 तक के ऐसे सारे बिजली बिलों को माफ करेंगे। इसके बाद केजरीवाल बोले मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। 

हम दस लाख सरकारी नौकरियां लाएंगे: केजरीवाल

यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं। केजरीवाल ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार मिलने तक 3000 रुपए प्रति महिना बेरज़गार भत्ता दिया जाएगा। हम दस लाख सरकारी नौकरियां लाएंगे जिसकी तैयारी कर ली है। हम पेपर लीक के ख़िलाफ़ क़ानून लाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!