BHOPAL में भाजपा विधायक की बेटी की मौत, सॉफ्टवेयर इंजीनियर से हुई थी शादी - NEWS TODAY

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र मौर्य की बेटी पूनम मौर्य की असमय मृत्यु हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि खाना खाने के बाद उन्होंने ठीक प्रकार से मुंह साफ नहीं किया था। रात में खर्राटे लेने के कारण खाना श्वास नली में फंस गया। जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। 

श्री राजेंद्र मौर्य प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं विधायक हैं। उनकी बेटी पूनम मौर्य का विवाह सुरभि परिसर अयोध्या नगर भोपाल में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर संजय मौर्य से सन 2017 में हुई थी। गुरुवार की सुबह पूनम बेडरूम में बिस्तर पर बेहोश पड़ी हुई थी। संजय उन्हें डॉक्टर के पास ले कर गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

डॉक्टर ने अयोध्या नगर पुलिस को बताया कि रात में खाना खाने के बाद खाने के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े पूनम के दातों में फंसे रह गए होंगे। पूनम को खर्राटे लेने की बीमारी थी। रात में खर्राटे के दौरान खाने का कोई छोटा टुकड़ा उनकी श्वास नली में जाकर फंस गया। जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!