MP CM HELPLINE NEWS- रिश्वतखोरी के कारण मुख्यमंत्री पन्ना कलेक्टर से नाराज, रिपोर्ट मांगी

Updesh Awasthee
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शासकीय योजनाओं में रिश्वतखोरी के मामले में नाराजगी प्रकट करते हुए पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा से जवाब तलब किया एवं सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आई विभिन्न शिकायतों की जांच करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सुबह पन्ना जिले की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आवास योजना के संबंध में आंकड़ों पर सवाल किए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर नाराजगी प्रकट की कि शहरी आवास योजना के तहत 10,000 आवास स्वीकृत हो जाने के बावजूद उनका काम पूरा क्यों नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से मेरे पास आवास योजना में रिश्वतखोरी की शिकायतें आई हैं। 

मुख्यमंत्री ने सख्त शब्दों में कहा कि किसी भी जिले में कोई भी कर्मचारी अनुचित राशि ना मांगे, जो मांगे उसे शासकीय सेवा से बर्खास्त करें कुल मिलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़े शब्दों में स्पष्ट कर दिया है कि रिश्वत के लिए हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से वंचित करने का काम अब सहन नहीं किया जाएगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!