BHOPAL NEWS- भाजपा जिला अध्यक्ष के इस्तीफे की खबर, पचौरी ने कहा- ऐसा कुछ भी नहीं है

0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के इस्तीफे का समाचार चर्चा में आया है। श्री लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कुछ भी नहीं है। श्री सुमित पचौरी ने बताया कि ना तो उनसे इस्तीफा मांगा गया है और ना ही उन्होंने दिया है। 

भाजपा भोपाल का जिला अध्यक्ष बदलने वाला है, सुमित पचौरी की जगह रविंद्र यति

राजधानी भोपाल के युवा पत्रकार श्री रामेश्वर धाकड़ ने पार्टी सूत्रों के आधार पर सांध्य दैनिक अग्निबाण में समाचार प्रकाशित किया है कि नगर निगम चुनाव के बाद से सुमित पचौरी की स्थिति पार्टी में अच्छी नहीं है। वह सभी को साथ लेकर चलने में असफल रहे और पार्टी में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। श्री सुमित पचौरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा के नजदीकी माने जाते हैं। इनकी नियुक्ति के समय भी कहा गया था कि वीडी शर्मा से नजदीकी के कारण सुमित को जिला अध्यक्ष का पद मिला है। पत्रकार श्री धाकड़ की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ही श्री सुमित पचौरी सहित नाराज हो गए हैं। उन्होंने ही इस्तीफा मांग लिया है। श्री धाकड़ ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया है कि भाजपा भोपाल के नए जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति होंगे।

मेरी जानकारी में नहीं: पाराशर, ऐसा कुछ भी नहीं है: पचौरी

इस विषय में भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर ने बताया कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई घटनाक्रम नहीं है। भोपाल में जिलाध्यक्ष बदलने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। श्री सुमित पचौरी ने कहा कि ना तो प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे इस्तीफा मांगा है और ना ही उन्होंने कोई इस्तीफा दिया है। जहां तक जिला अध्यक्ष के बदलने का प्रश्न है तो भारतीय जनता पार्टी में संगठन के आदेश का सभी पालन करते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!