RASHIFAL- अगले 21 दिन यह तीन राशि वाले मालामाल रहेंगे

Bhopal Samachar
सौरमंडल का सबसे छोटा और सूर्य के सबसे निकट बुध ग्रह दिनांक 1 अगस्त 2022 को राशि का परिवर्तन करने जा रहे हैं। फिलहाल बुध ग्रह कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं लेकिन 1 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 21 अगस्त तक सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस अवधि के दौरान सौरमंडल के युवराज बुध ग्रह मिथुन, कन्या एवं मकर राशि पर अपनी कृपा करेंगे। इसका प्रभाव बिजनेस, वाणी और शेयर बाजार पर होता है। बुध देव बुद्धि, तर्क, चतुराई और मित्रता के ग्रह माने गए हैं। बुध ग्रह भगवान विष्णु का प्रतिनिधित्व करते हैं।

मिथुन राशि पर सिंह के बुध के गोचर का प्रभाव

इस राशि के जातक बोलचाल और चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आपके संबंध मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अच्छे होंगे। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन किया जा सकता है। नई नौकरी मिलने के योग हैं। अटका हुआ पैसा मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफे वाली डील मिलेंगी।

कन्या राशि पर सिंह के बुध के गोचर का प्रभाव

कार्यक्षेत्र में प्रभाव अच्छा बना रहेगा। अधिकारी वर्ग के लोग किसी महत्वपूर्ण काम के लिए आपसे राय ले सकते हैं। कोई खबर मिल सकती है। जिसे सुनकर मन प्रसन्न रहेगा। अच्छी मात्रा में धन हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि पर सिंह के बुध के गोचर का प्रभाव

बुध के गोचर से आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। वाहन सुख का आनंद मिलने के योग है। छात्रों को परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के अलावा जन्मपत्रिका का फल सभी मनुष्यों की हुई अलग-अलग होता है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर उनके गोचर का फल प्राप्त होता है। अतः आपके जीवन पर इसके सटीक प्रभाव का अनुमान कोई विद्वान ज्योतिषी ही लगा सकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया किसी अनुभवी एवं प्रतिष्ठित ज्योतिष विज्ञान के विशेषज्ञ से संपर्क करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!