MP TRIBAL शहडोल संभाग शिक्षकों की पदस्थापना सूची एवं आदेश - Teachers Appointment

Updesh Awasthee
जबलपुर
। कार्यालय संभागीय उपायुक्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य शहडोल संभाग से जारी आदेश दिनांक 27 जुलाई 2022 के अनुसार मध्यप्रदेश जनजातीय एवं अनुसूचित जाति शिक्षण संवर्ग (सेवा एवं भर्ती नियम) 2018 के नियम 5 (4) (क) के अनुसार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा माध्यमिक शिक्षक पद हेतु आयोजित पात्रता परीक्षा परिणाम के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन दिनांक 24 जून 2021 को जारी किया गया। इस क्रम में जारी प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पात्र पाए गए उम्मीदवारों को माध्यमिक शिक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। 

संभागीय कार्यालय द्वारा आदेश क्रमांक 1808 में सामाजिक विज्ञान विषय के 13 शिक्षक, आदेश क्रमांक 1812 में हिंदी विषय के 11 शिक्षक, आदेश क्रमांक 1807 में गणित विषय के 67 शिक्षक, आदेश क्रमांक 1809 में विज्ञान विषय के 8 शिक्षक, आदेश क्रमांक 1811 में अंग्रेजी विषय के 6 शिक्षक, आदेश क्रमांक 1810 में संस्कृत विषय के 5 शिक्षक शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों की लिस्ट जनजातीय कार्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

डिपार्टमेंट द्वारा लिस्ट के साथ एक शपथ पत्र का प्रारूप भी जारी किया गया है जैसे पद स्थापना के समय प्रस्तुत करना है इसके अलावा आवश्यक दस्तावेज वेतनमान नियम शर्ते एवं पदस्थापना प्रक्रिया हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!