JABALPUR में भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती रैली की सूचना- indian Army agniveer bharti Rally

जबलपुर
। भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन की सूचना जारी की गई है। अग्नीपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर रिक्त भर्ती कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर द्वारा 15 सितंबर 2022 से 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में प्रदेश के 14 जिलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

मध्य प्रदेश के अनूपपुर बालाघाट डिंडोरी जबलपुर कटनी मंडला नरसिंहपुर रीवा सतना सिवनी शहडोल सिधी सिंगरौली और उमरिया के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (जनरल डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी) अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी ट्रेड्समैन 10वीं पास तथा ट्रेड्समैन आठवीं पास की सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यालय (मुख्यालय) जबलपुर के भर्ती अधिकारी द्वारा बताया गया कि अग्नीपथ योजना ऑनलाइन पंजीकरण 05 जुलाई 2022 को 0001 बजे से 03 अगस्त 2022 शाम 05:00 बजे तक खुला रहेगा। 22 अगस्त 2022 से 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में पंजीयन करवाने या उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड को ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे (भर्ती दिल्ली का स्थान भी एडमिट कार्ड से सूचित किया जाएगा)।

इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !