BHOPAL में VIDISHA के प्रेमी युगल की हत्या, लिव इन रिलेशन में रह रहे थे- NEWS TODAY

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र में पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दंपति की हत्या करने का आरोप महिला के पहले पति पर है। अपनी पत्नी की दूसरी शादी से नाराज पहले पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। उसने महिला और उसके दूसरे पति पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों की मौत गई। पुलिस ने आरोपी सुनील मालवीय को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय अरुणा की शादी सुनील मालवीय से हुई थी। दोनों की पांच साल की बेटी भी है। सुनील ग्राम पीपलधार तहसील शमशाबाद जिला विदिशा का रहने वाला है। एक महीने पहले अरुणा सुनील को छोड़कर अपने प्रेमी राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। अरुणा और राजेंद्र की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की बातचीत प्रेम में बदल गई। इसके बाद अरुणा एक महीने पहले राजेंद्र के साथ रहने भोपाल आ गई। यहां अशोका गार्डन के सेमरा क्षेत्र में रह रहे थे। 

सुनील ने दोनों को सबक सिखाने की योजना बनाई और भोपाल आकर तीन दिन तक रैकी की। उसने पता किया कि दोनों शाम 6.30 बजे घर लौट कर आते हैं। सोमवार रात 8 बजे राजेंद्र और अरुणा बाइक से लौटे। तभी दोनों पर कैलाश नगर में रात 8 बजे सुनील ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे दोनों नीचे गिर गए। आरोपी ने राजेंद्र का गला रेत दिया। इसके बाद पत्नी के भी पेट में चाकू से कई वार किए। जिससे दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!