BHOPAL NEWS - रेलवे अधिकारी पर रेप का मामला दर्ज, महिला सहकर्मी ने शोषण का आरोप लगाया

भोपाल।
 भोपाल मंडल के रेलवे अधिकारी गौरव सिंह के खिलाफ नर्मदापुरम में रेप का मामला दर्ज हुआ है। एडीआरएम ((अतिरिक्त मंडल प्रबंधक) की हरकतों से परेशान होकर महिला शुक्रवार को पिपरिया पहुंची थी, जहां उसने अपने हाथ की नस काट ली। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। फिर उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा। 

पुलिस ने बयान लिए तो दुष्कर्म की कहानी सामने आई। महिला ने ADRM पर नौकरी दिलाने और ट्रांसफर कराने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला रेलवे में नौकरी करती है। उसका आरोप है कि नौकरी मिलने के पहले से ADRM उसका शोषण कर रहे हैं। महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने एडीआरएम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे में पदस्थ महिला सहकर्मी ने एडीआरएम के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। ADRM पर आरोप है कि उन्होंने महिला सहकर्मी को अनुकंपा नौकरी दिलाने के दौरान उसका शोषण किया। मार्च 2021 से एडीआरएम पीड़िता के साथ शोषण कर रहे है। दो माह पहले ही पीड़िता की हरदा में शादी हुई। शादी के बाद भी उसे परेशान करते रहे। दो दिन पहले गुरुवार रात को पीड़िता ने नर्मदापुरम के पिपरिया पहुंचकर हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर रही थी, इसी दौरान आसपास खड़े लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़कर बचाया। शुक्रवार को उसे वन स्टॉफ सेंटर लाया गया। देर रात महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने वन स्टॉफ सेंटर जाकर उसके बयान दर्ज कराए और इसी के आधार पर गौरव सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

इसी घटना से जुड़ा एक मामला की शिकायत पीड़िता के पति ने भी आईजी नर्मदापुरम और हरदा एसपी से की थी। जिसमें पीड़िता और एडीआरएम पर शादी करने को लेकर करीब 25 लाख रुपए ठगने की भी शिकायत की है। शादी के बाद भी पीड़िता एडीआरएम के संपर्क में थी। कुछ दिन पहले वह घर के सोने-चांदी के जेवर लेकर भोपाल आ गई थी। पति ने दोनों पर आरोप लगाए थे कि षडयंत्र से मेरी शादी उस लड़की से कराई गई है। इसके बाद धोखा दिया। पीड़िता के पिता रेलवे में नौकरी करते थे। दो-ढ़ाई साल पहले उनकी मृत्यु हो चुकी है। मां की मृत्यु कोरोनाकाल में हो गई थी। मार्च 2021 में उसकी अनुकंपा नौकरी लगी। एडीआरएम के संपर्क में होने से उसका तबादला भोपाल से हरदा, फिर हरदा से भोपाल हुआ। मामले में पीड़िता के बयानों को लेकर भी फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !