मौसम समाचार- दक्षिण बंगाल में तूफान आने वाला है, पढ़िए कहां क्या असर पड़ेगा- WEATHER FORECAST

Bhopal Samachar
0
नई दिल्ली।
भारत सरकार के मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी यानी समुद्र में तूफान आ रहा है। 18 मार्च 2022 से भारत की जमीन पर इसका असर दिखाई देने लगेगा। अंडमान निकोबार में भारी बारिश की संभावना है। शेष पूरे भारत में गर्म हवाएं थम जाएंगी। तापमान नीचे गिरेगा। कहीं पर भी लू नहीं चलेगी। 

INDIA WEATHER FORECAST- भारत के आसपास समुद्र में तूफान आने वाला है

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 15 मार्च की शाम को भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और उसके नजदीक दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक तूफान उठा जो 16 मार्च को सुबह 8:30 दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग पर था। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चक्रवाती तूफान पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। 19 मार्च की सुबह दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर यह तूफान उपद्रव मचाता हुआ दिखाई देगा। 21 मार्च को इसके और तीव्र हो जाने की संभावना है। भारत के समुद्र किनारे वाले इलाकों में उधम मचाने के बाद यह तूफान बांग्लादेश और उसके पड़ोसी म्यांमार के पास पहुंच जाएगा। 

INDIAN WEATHER ALERT- अंडमान निकोबार सावधान, यात्राएं स्थगित करें

भारत के लिए चिंता की बात यह है कि 18 मार्च से अंडमान और निकोबार दीप समूह में बारिश होने की संभावना है। 20 मार्च को अत्यधिक बारिश होने की संभावना है और 21 मार्च को बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना है। यानी कि अंडमान निकोबार दीप समूह के नागरिक सावधान हो जाएं और भारत के नागरिक यदि अंडमान निकोबार दीप समूह की यात्रा पर जाने वाले हैं तो कृपया अपनी यात्रा टाल दें। 

मौसम की जानकारी एवं पूर्वानुमान- लू का प्रकोप खत्म हो जाएगा

भारत के अन्य राज्यों में इस सप्ताह गर्म हवाओं का प्रकोप शुरू हुआ है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। कई इलाकों में लू चल रही है। गर्मी के मौसम ने समय से पहले प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है लेकिन इस तूफान के कारण समुद्र से आने वाली ठंडी हवाएं, रेगिस्तान से आने वाली गर्म हवाओं को ठंडा कर देंगी। तापमान सामान्य हो जाएगा। जम्मू कश्मीर को छोड़कर भारत के किसी भी इलाके में गर्म हवाएं नहीं चलेंगी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!