JABALPUR NEWS- बिजली कंपनी के इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ FIR

0
जबलपुर।
लगने से एक मजदूर की मौत के मामले में बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर अर्जुन साहू और ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। 

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि नई बस्ती सुभाष नगर मानेगांव रांझी निवासी प्रकाश पासी 28 वर्ष तथा राजकुमार पंथी विद्युत मंडल में बतौर ठेका श्रमिक काम कर रहे थे। विनोवा भावे सब स्टेशन में विद्युत सुधार का ठेका ठेकेदार नितिन कुमार नेमा ने लिया था। पांच मार्च को सुबह करीब 8.20 बजे सुधार कार्य के दौरान दोनों मजूदरों को बिजली का करंट लग गया था। जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां प्रकाश पासी की मौत हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया था।

इलेक्ट्रिसिटी पोल की पेंटिंग कर रहे थे, करंट लग गया

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल राजकुमार पंथी ने मरणासन्न कथन में घटना की जानकारी दी थी। उसने बताया कि घटना की सुबह उसे फोन पर सूचना दी गई थी कि गोराबाजार में विनोवा भावे सब स्टेशन में बिजली का कार्य करने जाना है। जिसके बाद वह अन्य मजदूरों हर्ष कश्यप, रवि बर्मन, अमन यादव, संजय यादव, प्रकाश पासी के साथ सब स्टेशन पहुंचा। सभी मजदूर बिजली के खंभों पर चढ़कर सिल्वर पेंट का काम करने लगे। उसी दौरान बिजली का करंट लगने से वह तथा प्रकाश पासी झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

JE ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिलवाए थे

पुलिस ने घटना के अन्य साक्षियों के बयान दर्ज किए। साक्षियों ने बताया कि 132/33 केवी लाइन विनोवा भावे उप केंद्र के अधिकारी जेई अर्जुन साहू द्वारा डिस्चार्ज राड मेंटीनेंस सुरक्षा हेतु लगाने के लिए कहा गया था। उन्होंने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण नहीं दिए तथा कहा कि कुछ नहीं होता। जिसके बाद खंभे की पेंटिंग का काम करवाने लगे। ठेकेदार नितिन कुमार नेमा ने भी सुरक्षा की कोई सामग्री नहीं दी। 

पुलिस ने बताया कि मर्ग जांच में पता चला कि MPSEB ठेकेदार नितिन कुमार नेमा एवं JE अर्जुन साहू द्वारा जोखिम भरे कार्य के दौरान मजदूरों को सुरक्षा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। सुरक्षा के अभाव के कारण बिजली का करंट लग जाने से प्रकाश पासी की मौत हुई थी। आरोपित अर्जुन साहू एवं ठेकेदार नितिन कुमार नेमा के विरुद्ध धारा 304 ए, 337, 308, 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!