BHOPAL NEWS- पीएचडी छात्रा को झूठे प्यार के जाल में फंसाया, 3 साल तक फायदा उठाया

भोपाल।
महिलाएं झूठे प्यार और पुरुष मोटे ब्याज के लालच में अक्सर फंस जाते हैं। हायर एजुकेशन के बाद पीएचडी की पढ़ाई कर रही 28 साल की एक लड़की 3 साल तक झूठे प्यार के जाल में फंसी रही। बॉयफ्रेंड से फायदा उठाता रहा और वह यह मानती रही कि एक न एक दिन उसका बॉयफ्रेंड ही उसका जीवन साथी बनेगा। 

यह मामला मिसरोद पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। झूठे प्यार की कहानी फरवरी 2019 से शुरू हुई। लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी लड़के से उसकी मुलाकात एक सैलून में हुई थी। पहली ही मुलाकात में लड़के ने उसे प्रपोज कर दिया था। पूरे 5 महीने तक दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बात होती रही। फिर एक दिन लड़के ने उसे अपने घर बुलाया। घर पर लड़के ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया। लड़की, शादी के सपनों में खो गई और लड़का उसके साथ फिजिकल हो गया। 

इसके बाद दोनों के बीच कई बार रिलेशन बने। लड़की हमेशा यह सोचती रहेगी वह अपने होने वाले पति के साथ निजी पलों का आनंद ले रही है जबकि लड़के ने उसे अपनी साजिश का शिकार बना रखा था। 3 साल तक लड़की झूठे प्यार का शिकार बनी रही। बाद में उसे पता चला कि उसके बॉयफ्रेंड का कई लड़कियों से मिलना जुलना है। जब उसने खुलकर बात की तो लड़के ने भी खुलकर सब कुछ बता दिया। 

लड़के ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसने केवल फायदा उठाने के लिए प्रपोज किया था। उसके साथ शादी करने का उसका कोई इरादा नहीं है। प्यार में धोखे का शिकार हुई लड़की पुलिस के पास पहुंची और सारी कहानी सुनाई। पुलिस ने उसे धोखा देने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!