व्यापम घोटाला 2022- आंसर शीट क्यों हटाई, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सवाल - MPPEB NEWS

0
Professional Examination Board, Bhopal
द्वारा बनेगी शुचिता और पारदर्शिता का दावा किया जा रहा है परंतु उसकी गतिविधियां संदिग्ध है। प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा की आंसर शीट जारी करने के तत्काल बाद उसे ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया गया। इस परीक्षा में 1000000 उम्मीदवार शामिल हुए हैं। मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सवाल यह है कि आंसर शीट क्यों हटाई। क्यों ना इसे व्यापम घोटाला 2022 कहा जाए।

MP TET-3 आंसर शीट में क्या गड़बड़ी थी

दिनांक 26 मार्च 2022 को कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हुए थे। दावा किया गया था कि यह 25 मार्च 2022 को आयोजित पेपर के स्क्रीनशॉट हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा इस मामले का कनेक्शन मुख्यमंत्री के सचिवालय से जोड़ा गया था। आज जब आंसर शीट जारी हुई तो उम्मीदवारों ने वायरल हुए पुराने स्क्रीनशॉट और आंसर शीट दोनों के तुलनात्मक अध्ययन वाले फोटो वायरल कर दिए। दोनों के प्रश्न और उत्तर बिल्कुल एक समान है। 

MPPEB NEWS- हड़बड़ी में गड़बड़ी हुई, जवाब तक नहीं दे पाए

प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मैनेजमेंट द्वारा हड़बड़ी में गड़बड़ी कर दी गई। अब स्थिति यह है कि जवाब तक नहीं दे पा रहे। सोशल मीडिया पर शुचिता और पारदर्शिता का दावा कर रहे हैं लेकिन जांच एजेंसी का नाम तक नहीं बता पाए। एक सादा कागज पर कंटेंट टाइप करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ऑफिशल वेबसाइट पर कोई प्रेस रिलीज नहीं है। जांच का आदेश भी नहीं है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!