TMT सरिया में, TMT से क्या तात्पर्य है, क्या लोहे की खदान का नाम है या कुछ और- GK in Hindi

आपने देखा ही होगा, किसी भी प्रकार के RCC कंस्ट्रक्शन में लोहे के सरियों का उपयोग किया जाता है। दीवारों से लेकर टीवी तक इनके विज्ञापन भी देखे होंगे। हमेशा कंपनी के नाम के बाद TMT सरिया लिखा होता है। सवाल यह है कि लोहे की सरिया में TMT से क्या तात्पर्य होता है। क्या TMT किसी खदान का नाम है जहां से सभी कंपनियां लोहा लेकर आती हैं या फिर TMT का कुछ और ही अर्थ है। पढ़िए एक मजेदार जानकारी जो आपको स्पेशल और नॉलेजेबल बनाती है:- 

TMT सरिया में, TMT का फुल फॉर्म क्या है

यदि अपन TMT का फुल फॉर्म पढ़ेंगे तो अपने क्वेश्चन का सरल आंसर मिल जाएगा। TMT का फुल फॉर्म होता है Thermo-Mechanically Treated, हिंदी में-थर्मो-यांत्रिक रूप से इलाज किया गया। यानी कि यह एक ऐसा सरिया होता है जिसे थर्मल और मैकेनिकल ट्रीटमेंट के बाद तैयार किया गया है। यह सरिया खास तौर पर RCC कंस्ट्रक्शन के लिए बनाया जाता है। यानी कि यह एक आम लोहा नहीं होता। अब सवाल उठता है कि क्या TMT सरियों में भी क्वालिटी होती है। सामान्य डुप्लेक्स, मल्टीस्टोरी और एक्सप्रेस वे के ओवर ब्रिज सभी में एक ही प्रकार का TMT सरिया लगाया जाता है। 

सबसे अच्छा TMT सरिया कौन सा होता है

जब लोग अपना भवन निर्माण करा रहे होते तो उनके सामने यह सवाल हमेशा आता है। बाजार में लोग बताते हैं कि किस कंपनी का TMT सरिया सबसे अच्छा है। दरअसल वह अधूरी जानकारी दे रहे होते हैं। TMT सर या तीन प्रकार के होते हैं। 

Fe 415 ग्रेड TMT सरिया 

आप ध्यान से देखेंगे तो सरिया पर TMT Fe415 लिखा दिखाई देगा। यह सरिया अधिकतम 5 मंजिल के घर बनाने के काम में आते हैं। ज्यादा तो रहने दो मंजिला भवन निर्माण के लिए उपयोग किया जाता है। कितना भी छोटा RCC स्ट्रक्चर हो उसमें Fe415 का ही उपयोग किया जाता है।

Fe 500 ग्रेड TMT सरिया 

TMT Fe500 सरिया का उपयोग शॉपिंग कंपलेक्स और मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने में किया जाता है। यानी कि ऐसे RCC निर्माण जहां पर वजन ज्यादा होगा और नियमित रूप से हलचल भी हो सकती है जो RCC स्ट्रक्चर को प्रभावित करती है। इसमें दो वैरायटी आती हैं Fe 500D और Fe 500S, इन दोनों में से Fe 500S सरिया का उपयोग कहां किया जाता है जहां भूकंप या फिर भूगर्भीय हलचल की संभावना होती है। यह सरिया Fe415 की तुलना में ज्यादा लचीला होता है।

Fe 550 ग्रेड TMT सरिया 

Fe550 TMT सरिया सबसे स्पेशल होता है। इसका उपयोग समुद्र या नदी के अंदर RCC स्ट्रक्चर में या फिर इस प्रकार के पुल जहां पानी की संभावना ज्यादा होती है, के स्ट्रक्चर बनाने में उपयोग किया जाता है। यह सरिया जमीन के अंदर होने वाली सभी प्रकार की हलचल को सहन करने की क्षमता रखता है। 

Fe 600 ग्रेड TMT सरिया 

Fe600 TMT सरिया को आप TMT सरिया फैमिली का भीम कह सकते हैं। यह सबसे शक्तिशाली होता है। इसलिए इसका उपयोग सभी प्रकार के हेवी ड्यूटी वाले RCC स्ट्रक्चर में किया जाता है। भारत के सभी एक्सप्रेसवे, मेट्रो प्रोजेक्ट, औद्योगिक निर्माण इत्यादि में Fe600 TMT सरिया का उपयोग किया जाता है। यह सरिया किसी भी प्रकार के झटके यहां तक की बम ब्लास्ट की स्थिति को भी सहन करने की क्षमता रखते हैं। इतने ताकतवर होने के साथ-साथ Fe 600 TMT सरिया जंग रोधक भी होता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !