INDORE NEWS- हैदराबाद के लिए एक और एक्सप्रेस-वे बन रहा है: नितिन गडकरी ने बताया

Updesh Awasthee
इंदौर
। भारत के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इंदौर से हैदराबाद के लिए एक और एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 15 हजार करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। यह इंदौर के तेजाजी नगर से खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर होते हुए 768 कि.मी. का होगा। 

मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे है

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से मध्यप्रदेश में तीन ग्रीन एक्सप्रेस-वे हाईवे बना रहे हैं। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कर रहे हैं। इसका काफी हिस्सा मध्यप्रदेश में है। 

नितिन गडकरी ने बताया कि अटल प्रोगेस-वे 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से 413 कि.मी. लंबा हाईवे होगा। यह इटावा, श्योपुर, भिंड, मुरैना से होकर कोटा तक जाएगा और मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा। यह मध्यप्रदेश के विकास के लिए बड़ी सौगात होगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!