BHOPAL NEWS- विधानसभा में जवाब की एक कॉपी कलेक्टर कार्यालय में भेजें

Updesh Awasthee
भोपाल।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि दिनांक 7 मार्च 2022 से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब विधानसभा के साथ-साथ उसकी एक कॉपी कलेक्टर कार्यालय को भी भेजें।

कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी सूचना इस प्रकार है:- मध्यप्रदेश विधान सभा का सत्र 7 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को विधानसभा प्रश्नों का जवाब समय पर तैयार कराकर उत्तर पोर्टल पर ई-उत्तर के माध्यम से संबंधित विभाग को भेजते हुए एक प्रति कलेक्ट्रेट के अधीक्षक को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री की समाधान ऑनलाइन स्थगित

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आगामी 22 फरवरी को आयोजित होने वाला समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम के आगामी तिथि की सूचना पृथक से जारी की जाएगी। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!