अधिकारियों की जांच और रिक्त पदों की भर्ती में देरी नहीं चलेगी: मुख्यमंत्री- MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सामान्य प्रशासन विभाग के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि बैकलॉग के पदों पर भर्ती और अधिकारियों के खिलाफ जांच में देरी नहीं होनी चाहिए। अगले महीने फिर से समीक्षा की जाएगी। सीएम शिवराज सिंह मंत्रालय में राज्य मंत्री स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन विभाग श्री इंदर सिंह प्रजापति के साथ सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैकलॉग के सभी पदों पर तत्काल भर्ती शुरू करें: सीएम शिवराज सिंह चौहान

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  कर्मयोगी भारत अभियान से हम प्रेरणा लें। इस अभियान से आनंद विभाग और कौशल उन्नयन को जोड़ सकते हैं। जितने भी बैकलॉग के पद हैं, उनकी भर्ती शुरू करें। भर्तियां हर साल लगातार होती रहना चाहिए। 

अधिकारियों के खिलाफ जांच समय सीमा में पूरी की जाए: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधिकारियों पर चल रही जांच में देरी ठीक नहीं है। कई अधिकारी तो इसी में लगे रहते हैं कि जांच टल जाए, रुक जाए, देरी हो जाए, अधिकारी रिटायर हो जाए, इसके बाद कर लेना। ये सब नहीं चलेगा, सभी जांचें समय पर हों, उचित कार्रवाई हो। 

सामान्य प्रशासन विभाग के काम से मुख्यमंत्री नाराज

उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग का डिजिटाइजेशन जल्दी हो। आईटी विभाग प्रस्ताव बनाए, सामान्य प्रशासन विभाग के काम में देरी हो रही है। बैठक में जो भी निर्देश दिए गए हैं, एक माह में इसकी दोबारा समीक्षा की जाएगी।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !