मुख्यमंत्री उद्यम योजना प्रकरण तैयार कराने शिविर का आमंत्रण- JABALPUR NEWS

Updesh Awasthee
जबलपुर
। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी प्रदान करने एवं पात्र हितग्राहियों के प्रकरण तैयार कराने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वितीय तल उद्योग भवन कटंगा में सोमवार 31 जनवरी को प्रात: 11 बजे से 5 बजे तक विशिष्ट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 

इस योजना में लाभ लेने 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष की आयु वर्ग के शिक्षित युवा व युवतियॉं स्वयं का उद्योग सेवा और व्यवसाय की स्थापना हेतु ऋण आवेदन कर सकते है। योजना के तहत चयनित हितग्राहियों को 50 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता है। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय अर्थात रिटेल ट्रेड के लिये 25 लाख रुपए तक का लोन मिल सकता है। 

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र के द्वारा इच्छुक आवेदकों से मूल दस्तावेज के साथ शिविर में आकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया jabalpur news पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!