BHOPAL NEWS- मुख्यमंत्री किसानों से मिलेंगे दिग्विजय सिंह से नहीं!

भोपाल
। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का धरना मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी के एक फोन कॉल के बाद समाप्त हो गया। आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिनांक 23 जनवरी को किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बताया गया है कि दिनांक 23 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 23 जनवरी 2022 को पूर्वान्ह 11:45 बजे डूब प्रभावित क्षेत्र के किसानों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। स्पष्ट नहीं किया गया है कि दिग्विजय सिंह से मिलेगी। 

दिग्विजय सिंह को 4 घंटे तक सड़क पर बिठाए रखा

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने 20 जनवरी को ऐलान किया था कि वह 21 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने जाएंगे और यदि मुलाकात नहीं हुई तो वहीं पर धरने पर बैठ जाएंगे लेकिन अचानक प्रोग्राम बदल गया। जब मुख्यमंत्री का काफिला दिग्विजय सिंह के दरवाजे से गुजरा तो उसे रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दिग्विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ सीएम हाउस की तरफ बढ़े। उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। पुलिस ने 4 घंटे तक दिग्विजय सिंह को सड़क पर बिठाए रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से आईएएस रस्तोगी ने फोन किया और धरना समाप्त हो गया। 

दिग्विजय सिंह भी ऐसा ही करते थे 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को इस तरह से बार-बार अपमानित करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं ने याद दिलाया कि दिग्विजय सिंह जब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, तब वह भी ऐसा ही करते थे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मिलने का समय दे दिया जाता था और दिग्विजय सिंह दौरे पर निकल जाते थे। 

मुख्यमंत्री किसानों से मिलने जा सकते हैं 

टेम व सुठालिया सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब प्रभावित क्षेत्र किसानों को लेकर राजनीति हो रही है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की हर समस्या में उनके साथ खड़े होते हैं। वह कमलनाथ की तरह सीएम हाउस और वल्लभ भवन में प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर बात नहीं करते। मौके पर जाकर खुद परिस्थितियों का अवलोकन करते हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री को किसानों से मिलने के लिए दौरे पर निकल जाएं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !