मध्य प्रदेश में निगम मंडल के अध्यक्षों की नियुक्ति - MP NEWS

Bhopal Samachar
0
भोपाल
। लंबे इंतजार के बाद अंततः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में विभिन्न शासकीय निगम एवं मंडलों में चेयरमैन के रिक्त पदों पर नियुक्ति का ऐलान कर दिया। इस लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के चुनाव हारे हुए समर्थक भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन सभी को 2023 का विधानसभा टिकट नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश के निगम मंडल और चेयरमैन के नाम

मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम श्री गिरराज दंडोतिया 
राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम श्री जसवंत जाटव 
संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम श्री रणवीर जाटव 
मध्य प्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री एदल सिंह कंसाना 
मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम श्रीमती इमरती देवी 
मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड श्री जीतेंद्र लिटोरिया 
मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री शैलेंद्र शर्मा 
मध्य प्रदेश कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड श्री नरेंद्र बिरथरे (वाइस चेयरमैन) 
मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम श्री शैलेंद्र बरुआ 
मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम श्री प्रहलाद भारती (वाइस चेयरमैन) 
मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम चेयरमैन श्री मुन्ना लाल गोयल 
मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम वाइस चेयरमैन श्री राजकुमार कुशवाहा 
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम चेयरमैन श्री रघुराज कंसाना 
मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम वाइस चेयरमैन श्री अजय यादव 
मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड वाइस चेयरमैन सुश्री मंजू दादू 
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम वाइस चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह तोमर 
मध्यप्रदेश खनिज विकास निगम वाइस चेयरमैन श्री राजेंद्र सिंह मोकलपुर 
मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना निर्माण मंडल चेयरमैन श्री आशुतोष तिवारी 
मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम चेयरमैन श्री विनोद गोटिया 
इंदौर विकास प्राधिकरण चेयरमैन श्री जयपाल चावड़ा 
मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम सुश्री अमिता चपरा 
मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम चेयरमैन श्रीमती निर्मला बारेला 
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम वाइस चेयरमैन श्री रमेश खटीक 
मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन वाइस चेयरमैन श्री राजेश अग्रवाल

विधानसभा टिकट के बदले मंत्री का दर्जा 

कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 में उन सभी लोगों को टिकट नहीं मिलेगा जो सरकार में या पार्टी में किसी विशेष पद पर हैं। निगम मंडल के अध्यक्ष (मंत्री दर्जा) मध्यप्रदेश में अक्सर सांत्वना के तौर पर नियुक्त किए जाते हैं। इन पदों पर या तो चुनाव हारे हुए कद्दावर नेता अथवा चुनाव में बगावत का ऐलान करने वाले नेताओं को नियुक्त किया जाता रहा है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!