MP NEWS- तीन जिलों के कलेक्टर बदले, मुख्यमंत्री के OSD की नवीन नियुक्ति

भोपाल
। मध्य प्रदेश शासन के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने 3 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए गए। इसके अलावा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी योगेश चौधरी की नवीन पदस्थापना के आदेश भी जारी हो गए हैं। 

सतना, छतरपुर और खंडवा के कलेक्टर बदले

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस ने खंडवा, सतना एवं छतरपुर जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैं। सतना में अजय कटेसरिया को हटाकर अनुराग वर्मा आईएएस को कलेक्टर पद पर नियुक्त किया गया है। खंडवा कलेक्टर के पद पर श्री अनिल द्विवेदी को हटाकर अनूप कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है और छतरपुर कलेक्टर के पद पर श्री छतरपुर कलेक्टर को हटाकर श्री संदीप जी आर आईएस को नियुक्त किया गया है।

तीनों कलेक्टर बदलने का कारण क्या है

राज्य सरकार ने सतना, छतरपुर और खंडवा के कलेक्टरों को हटा दिया है। खंडवा कलेक्टर अनय द्विवेदी की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी तरह छतरपुर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के निवास के सामने बीजेपी विधायक ने पिछले दिनों धरना दिया था। इसी तरह सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया पर भी कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की थी।

वरिष्ठ आईपीएस योगेश चौधरी की नवीन पदस्थापना 

मध्यप्रदेश के भोपाल एवं इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने 1996 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री योगेश चौधरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का OSD नियुक्त किया गया है। श्री चौधरी से पहले श्री मकरंद देउसकर OSD के पद पर थे परंतु उन्हें भोपाल का पुलिस कमिश्नर बना दिए जाने के बाद OSD का पद रिक्त हो गया था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP NEWS पर क्लिक करें.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !