GWALIOR NEWS- ब्रेकअप से नाराज लड़की ने बॉयफ्रेंड के खिलाफ रेप की FIR दर्ज करवा दी

Bhopal Samachar
ग्वालियर
। रतलाम की एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर चली आई। दोनों फिजिकल हुए और लड़की वापस रतलाम चली गई। बाद में लड़के ने ब्रेकअप कर लिया। इससे नाराज लड़की ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। 

लड़का मुरैना की कैलारस का रहने वाला है। ग्वालियर में भी उनका एक घर है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों आपस में चैटिंग करते थे। लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके बॉयफ्रेंड ने सन 2018 में अपने परिवार से मिलाने के लिए उसे बुलाया था। लड़की रतलाम से अकेले ही ग्वालियर आ गई। अपने परिवार से किसी को नहीं लाई थी।

यहां लड़के के घर में दोनों फिजिकल हुए। पुलिस को मिली शिकायत में लड़की ने बताया है कि लड़के ने कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसके साथ संबंध बना लिए थे। शादी का वादा किया था इसलिए उसने उस समय पुलिस से शिकायत नहीं की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। इसी से नाराज लड़की ने FIR दर्ज करवाई है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!