मनोकामना पूर्ति के लिए चमत्कारी तुलसी मंत्र - TULSI MANTRA for FULFILL ALL WISHES

भारत के सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं मनुष्यों के लिए अनिवार्य रूप से पूजनीय बताया गया है। प्रत्येक घर में तुलसी का पौधा लगाना शास्त्रों में अनिवार्य बताया गया है। उल्लेख है कि घर में तुलसी का पौधा होने से दरिद्रता और दुर्भाग्य दूर रहते हैं। तुलसी को माता श्री लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। प्रतिदिन नियमित रूप से पूजा करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। तुलसी पौधे के स्थान पर ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश तीनों की उपस्थिति बताई गई है। 

खुद भगवान ने बताया था इस मंत्र के बारे में 

शास्त्रों में लिखा है कि तुलसी की पूजा करने से महापातक भी उसी प्रकार नष्ट हो जाते हैं जैसे सूर्य के उदय होने पर अंधकार नष्ट हो जाता है। यहां आपको मनोकामना पूर्ति के लिए तुलसी का चमत्कारी मंत्र बताया गया है, लेकिन तुलसी मंत्र के चमत्कारी प्रयोग से पहले यह काम अवश्य करें:-

तुलसी की पूजा करने की विधि

– स्नान आदि करने के बाद अपने ईष्टदेव की पूजा करें।
– तुलसी जी को प्रणाम करें।
– तुलसी जी को शुद्ध जल अर्पित करें।
– तुलसी जी को सिन्दूर और हल्दी चढ़ाएं। यह तुलसी जी का श्रृंगार होता है।
– तुलसी जी के पास घी का दीप जलाएं और धूप-अगरबत्ती जरुर करें।
– तुलसी जी की 7 बार परिक्रमा करें।
– इसके बाद दाएं हाथ से पौधे को छूते हुए तुलसी मंत्र का जाप करें। 
महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, 
आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते..
– अंत में अपनी मनोकामना का वर्णन करें, तुलसी मां से प्रार्थना करें।

✔ इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें एवं यहां क्लिक करके हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें। यहां क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। क्योंकि भोपाल समाचार के टेलीग्राम चैनल - व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ स्पेशल भी होता है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !