कलेक्टर, तुम्हारी औकात क्या है: विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा - MP NEWS

भोपाल
। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई चांचौड़ा विधानसभा सीट से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कलेक्टर को लेकर विवादित बयान दिया। कलेक्टर ने कोविड-19 गाइडलाइन के कारण उनकी विधानसभा में पदयात्रा को अनुमति नहीं दी थी, इसी से नाराज होकर विधायक लक्ष्मण सिंह ने भरे मंच से कहा कि तुम्हारी औकात क्या है? तुम जैसे कई कलेक्टर आए और गए। कई और आएंगे। 

कलेक्टर की अनुमति के बिना पदयात्रा निकाली

शनिवार को चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने 15 किमी की पदयात्रा का आयोजन किया। गुना कलेक्टर की ओर से अनुमति न मिलने के बावजूद इस पदयात्रा में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल हुए। मधुसूदनगढ़ इलाके के उकावद गांव के ढोका मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई। यात्रा का समापन मधुसूदनगढ़ में किया गया।

15 किलोमीटर पैदल चलकर आए है, कोरोना नहीं फैलेगा: कांग्रेस विधायक ने कहा

पदयात्रा के समापन के अवसर के दौरान मंच पर पहले राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह और उसके बाद उनके चाचा विधायक लक्ष्मण सिंह भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को सभा की अनुमति दे दी जाती है। तब कोरोना संक्रमण नहीं फैलता है, लेकिन कोरोना कांग्रेस की रैली या फिर किसानों की आवाज उठाने को लेकर फैलता है। आज कांग्रेसी 15 किलोमीटर पैदल चलकर आए है। कोरोना नहीं फैलेगा।

चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ जनता के नौकर हैं: लक्ष्मण सिंह

उन्होंने कहा कि चीफ सेक्रेटरी, कलेक्टर, एसडीएम, जनपद सीईओ जनता के नौकर हैं। जनता मालिक है। यह प्रजातंत्र खून बहाकर हासिल किया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह भाजपाई घरों में दुबके रहते थे। इस इतिहास को कई भाजपा के नेताओं ने स्वीकार किया है। भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है और न ही अधिकारियों से। स्वतंत्रता संग्राम से पहले भाजपाई अंग्रेजों के गुर्गें थे।

एक एसडीएम टेड़ा चला था, अब ठीक हो गया

लक्ष्मण सिंह ने कहा कि एक एसडीएम आया था, जो बड़ा टेड़ा चला था। वह अब बिल्कुल ठीक हो गया है। अब हमारी पार्टी का कोई आदमी जाता है, तो कहता है कि साहब चाय पीजिए। अब यही हम राघौगढ़ में चाहते हैं कि कांग्रेस के व्यक्ति और जनता का स्वागत अधिकारी खड़े होकर करें।

500 करोड़ में सिंधिया के जयचंदों को खरीदा

राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धन सिंह ने मंच से कहा कि भाजपा की सरकार को 17 महीने हो गए हैं। आज बढ़ती महंगाई की वजह से जनता परेशान है। सिंधिया को भाजपा ने 500 करोड़ रुपए में खरीदा। साथ ही जयचंद विधायकों को भी खरीदकर पैसों के बल पर सरकार बनाई है। पटवारी आज सर्वे के नाम पर किसानों से पैसे मांगते हैं। 

5 सितम्बर को सबसे ज्यादा पढ़े जा रहे समाचार

मध्य प्रदेश मानसून- गुजरात से बादल आ रहे हैं, 4 दिन तक बरसेंगे
अतिथि शिक्षकों की भर्ती में 50% की कटौती- MP NEWS
MP NEWS- 45 हजार स्कूल हड़ताल पर, DPI परिसर में प्रदर्शन जारी
MP SAS TRANSFER LIST 2021- मप्र राप्रसे अधिकारियों की तबादला सूची
MPPEB को बंद कर दिया जाना चाहिए - Kuhla Khat
MP COLLEGE EXAM सप्टेंबर के सेकंड वीक में, आदेश जारी
MP IAS TRANSFER LIST 2021- मध्य प्रदेश आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची
RASHIFAL- 6 सितंबर से मंगल का 12 राशियों पर प्रभाव क्या पड़ेगा, यहां पढ़िए

महत्वपूर्ण, मददगार एवं मजेदार जानकारियां

GK in Hindiदर्पण के पीछे कौन सा पदार्थ लगा होता है, जो पारदर्शी से परावर्ती बन जाता है 
GK in Hindiभूखे कृष्ण का मंदिर, सिर्फ 2 मिनट के लिए बंद होता है
GK in Hindiभगवान विष्णु विश्राम मुद्रा में क्यों रहते हैं, सिंहासन पर क्यों नहीं बैठते
GK in Hindi- जूतों के फीते में लगे प्लास्टिक या धातु के लॉक को क्या कहते हैं
GK in Hindiपृथ्वी पर हिमालय लेकिन ब्रह्मांड का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
:- यदि आपके पास भी हैं ऐसे ही मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !