मध्य प्रदेश मानसून- गुजरात से बादल आ रहे हैं, 4 दिन तक बरसेंगे- MP WEATHER FORECAST

Updesh Awasthee
भोपाल।
बंगाल की खाड़ी के बादल देश के आसमान पर रासलीला रचा कर लौट गए हैं। अब केवल स्थानीय बादल आसमान में है लेकिन जल्द गुजरात से बादल मध्यप्रदेश आने वाले हैं। अनुमान है कि लगातार चार दिन तक बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खरगोन में 7.2, सागर में सात, बैतूल में 6.2, पचमढ़ी में तीन, सतना में 1.8, जबलपुर में 1.6, भोपाल (शहर) में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई। खजुराहो, रतलाम और शाजापुर में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में सौराष्ट्र के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर राजस्थान तक एक द्रोणिका लाइन भी बनी हुई है। इससे अरब सागर की तरफ से लगातार नमी आने का सिलसिला बना हुआ है। उधर बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के छह सितंबर को कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है। इस सिस्टम के प्रभाव से छह सितंबर से प्रदेश में अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। बारिश का दौर तीन-चार दिन तक बना रहने की भी उम्मीद है।

बता दें कि इस सीजन में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक मप्र में कुल 729.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य (791.0 मिमी.) की तुलना में आठ फीसद कम है। उधर मध्य प्रदेश के 15 जिलों में भी सामान्य से 20 से लेकर 48 फीसद तक कम वर्षा हुई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!