General knowledge question answer in Hindi for competitive exams - MP GK

मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में कॉफी की खेती की जाती है। 
मध्य प्रदेश के सर्वाधिक भूभाग पर काली मिट्टी पाई जाती है। 
मध्य प्रदेश के सतपुड़ा, मैकल, बैतूल, छिंदवाड़ा और सिवनी क्षेत्र में काली मिट्टी पाई जाती है। 
चना एक मुख्य रबी दलहनी फसल है। 
मध्य प्रदेश में लगभग 25.6 लाख हेक्टेयर में चने की खेती की जाती है। 

मध्य प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण फसल गेहूं है। 
मध्यप्रदेश में रबी की फसलों में सबसे अधिक क्षेत्र में गेहूं का उत्पादन होता है। 
राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र इंदौर में है। 
सोयाबीन के आधारभूत एवं सामरिक अनुसंधान हेतु राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान केंद्र की स्थापना इंदौर में की गई है। 

फसल उत्पादन में मध्यप्रदेश का स्थान 

प्रथम स्थान - चना व सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है। इसी कारण  दलहन व तेलहन उत्पादन में भी मध्यप्रदेश भारत में प्रथम स्थान पर है।
द्वितीय स्थान - गेहूं व मसूर उत्पादन में मध्यप्रदेश, देश में द्वितीय स्थान पर है।
तृतीय स्थान - मक्का, अरहर व सरसों उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में तृतीय स्थान पर है।
मध्य प्रदेश को लगातार पांच बार (2011-12  से 2015-16 तक) गेहूं उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

भारत के कुल क्षेत्रफल के 51% भाग पर खेती होती है। 
भारत में सबसे अधिक रेशम का उत्पादन कर्नाटक में होता है। 
कर्नाटक में हर साल औसतन लगभग 8200 मीट्रिक टन रेशम का उत्पादन होता है। 
कर्नाटक में भारत के कुल रेशम उत्पादन का एक तिहाई उत्पादित किया जाता है। 
महाराष्ट्र का नासिक शहर अंगूर की खेती के लिए प्रसिद्ध है। 
राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र नागपुर में स्थित है। 
गेहूं, चना, जौ, मटर, सरसों और आलू रबी की फसल है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!