VIDISHA: सरपंच पति को ट्रैक्टर से कुचला, मौत - MP NEWS

विदिशा।
 मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी तहसील में ग्राम पंचायत मुरवास की महिला सरपंच आशा बाल्मीकि के पति संत बाल्मीकि की गुरुवार की दोपहर को गांव के एक मोहल्ले में ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी।  

एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को करीब दो सरपंच पति संत बाल्मीकि बाइक से जा रहे थे इसी दौरान रिजवान पिता फकीर मोहम्मद ने उन्हें ट्रैक्टर से टक्कर मार दी। ग्रामीणों के हवाले से उन्होंने बताया कि बाल्मीकि के शरीर पर ट्रैक्टर भी चढ़ाया गया। जिसके चलते घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित रिजवान ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी वर्मा के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का कारण मृतक द्वारा आराेपित और उसके पिता की वन भूमि पर कब्जे की शिकायत को बताया जा रहा है। इधर घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव फैल गया है। सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा ने रिजवान के अलावा इस घटना में अन्य लोगों के शामिल होने का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह घटना हुई है। इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

विधायक के थाने के घेराव की चेतावनी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मुरवास और लटेरी पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार एक साल पहले मृतक संत बाल्मीकि ने फकीर मोहम्मद द्वारा वन विकास निगम की करीब 500 बीघा भूमि पर कब्जा करने की शिकायत प्रशासन से की थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !