RATLAM में महिला CMO और राजस्व निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार - MP NEWS

रतलाम।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को जावरा नगर पालिका CMO नीता जैन और राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत को दफ्तर में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से रिश्वत के 18 हजार 500 रुपए बरामद हो गए। 

नपा CMO ने ठेकेदार से पेंडिंग बिलों के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में की थी। ठेकेदार पवन भावसार ने नगर पालिका जवारा में ठेके पर निर्माण कार्य किया था। नपा CMO नीता जैन ने बिल का भुगतान रोक दिया था। CMO नीता जैन ने राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार पवन ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की।

शुक्रवार को पवन लोकायुक्त के कहने पर रुपए लेकर नपा दफ्तर पहुंचा। वहां पर राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत मिला। ठेकेदार ने 15 हजार दिए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा। नपा CMO नीता जैन ने दो फीसदी के हिसाब से 18 हजार 500 रुपए होने की बात कही। ठेकेदार पवन से 3 हजार रुपए और लेने के लिए भेजा। पवन ने 3 हजार रुपए और दिए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा, वैसे ही लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। दोनों को मौके पर ही जमानत दे दी गई।

नगर निगम में सहायक आयुक्त थी तब भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे

रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़ाईं जावरा CMO नीता जैन इससे पूर्व रतलाम नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। यहां संपत्ति कर विभाग की प्रभारी रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्थानीय कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद जनवरी 2021 में स्थानांतरित होकर नीता जैन जावरा नगर पालिका की CMO बनी थीं।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!